फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blood-soaked youth found in vacant plot in front of powerhouse

Fatehabad News: बिजलीघर के सामने खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Blood-soaked youth found in vacant plot in front of powerhouse
भूना (फतेहाबाद)। फतेहाबाद रोड पर बिजलीघर के सामने खाली प्लॉट में वीरवार को एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला। पेचकसनुमा हथियार से युवक के सिर व माथे पर कई वार किए हुए थे और मुंह पर गंभीर चोटें मारी हुई थी। युवक की पहचान वार्ड नंबर चार निवासी 23 वर्षीय बलदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में दाखिल घायल बलदेव के बयान लेने पहुंची। मगर, बलदेव के गंभीर हालत एवं बेहोशी में होने के कारण बयान दर्ज नहीं कर पाई। फिलहाल घटनाक्रम से संबंधित पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाल्मीकि मोहल्ला के शिव चौक निवासी 23 वर्षीय बलदेव सिंह जख्मी हालत में बिजली घर के सामने जोधाराम के प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटों के घाव थे, जो कि पूरी तरह से खून से लथपथ था और उसकी सांसें चल रही थी। पड़ोस के लोगों ने वीरवार सुबह देखा तो उसे सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया। घायल का प्राथमिक उपचार में देरी करने पर लोगों ने सीएचसी के चिकित्सकों के खिलाफ हंगामा किया। प्रदर्शनकारी महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, बलवीर सिंह, विनोद कुमार आदि ने कहा कि सीएचसी भूना के डॉक्टरों ने घायल का इलाज काफी देर तक शुरू नहीं किया। घायल को सीधा अग्रोहा रेफर करने के लिए कागज तैयार करने लगे और 1200 रुपये एंबुलेंस का किराया मांग लिया। लोगों के गुस्से के बाद चिकित्सक ने तुरंत घायल को इंजेक्शन लगाए और प्राथमिक उपचार शुरू किया। मगर, बलदेव की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम सूचना मिलते ही घायल के बयान लेने के अग्रोहा मेडिकल पहुंच गई। मगर, घायल अभी बयान देने की हालात में नहीं था। इसलिए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मेडिकल ऑफिसर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनदीप ने बताया कि पुलिस की गाड़ी में एक घायल को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उसका तुरंत उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर किया गया तो कुछ लोग पहले पर्चा काटने के लिए हंगामा करने लगे। हमारे लिए पहले मरीज की जान बचाना जरूरी था। मगर, कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकियां दी। घायल का इलाज पुलिस की मौजूदगी में तत्काल प्रभाव से कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed