{"_id":"694ad42ae91a7f23d10184b7","slug":"block-development-and-panchayat-officer-anil-bishnoi-transferred-bhajanlal-sharma-posted-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-145776-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल बिश्नोई का हुआ तबादला, भजनलाल शर्मा हुए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल बिश्नोई का हुआ तबादला, भजनलाल शर्मा हुए तैनात
Tue, 23 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक फेरबदल के तहत फतेहाबाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में तैनात बीडीपीओ अनिल बिश्नोई का मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर भजनलाल शर्मा को फतेहाबाद का नया खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शहर में अपनी सेवाएं दे रहे अनिल बिश्नोई को अब भिवानी जिले के लोहारू खंड में तैनात किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान फतेहाबाद में विकास कार्यों को गति देने के प्रयास किए गए। अब वे लोहारू में पंचायत विभाग की कमान संभालेंगे। वहीं फतेहाबाद के नए बीडीपीओ के रूप में भजनलाल शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली है। वे इससे पहले कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा खंड में तैनात थे। इससे पहले भी फतेहाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि खंड में चल रहे विकास कार्यों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।