फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Block committee member and husband attacked due to farm dispute

Fatehabad News: खेत में विवाद के चलते ब्लॉक समिति सदस्य और पति पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Block committee member and husband attacked due to farm dispute
फतेहाबाद। भट्टूकलां में खेत की मंडेर के विवाद को लेकर महिला ब्लॉक समिति सदस्य और उसके पति पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों द्वारा हमला कर मारपीट करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घायलों को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में घायलों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुलेंद्र ने बताया कि वह बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है और उसकी पत्नी लखपति ब्लॉक समिति वार्ड नं. 11 से सदस्य है। खेत में मंडेर को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है और शनिवार को वह मंडेर के पास बिजाई करने कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी ने कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर डंडों, बरछी व कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया और उन्हें घेर कर पीटा। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed