फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blackout in the city 5 hours due to cable burst at 220 kv sub-station.

220 केवी सब स्टेेशन में केबल बाक्स फटने से पांच घंटे शहर में ब्लैक आउट

Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Blackout in the city 5 hours due to cable burst at 220 kv sub-station.
भट्टू रोड पर स्थित 220 केवी सब स्टेशन। - फोटो : Fatehabad
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के भट्टू रोड पर स्थित 220 के वी सब-स्टेशन में सोमवार केबल बाक्स फटने से करीब पांच घंटे पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा। बिजली सप्लाई बंद रहने से सरकारी कार्यालयों खासकर बैंकों, शेयर ब्रोकर व अन्य वित्तीय संस्थानों में कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है बैंक सोमवार को तीन दिन बाद खुले थे, जिस कारण आम उपभोक्ता लाइन में लगने पर मजबूर हुआ। विद्युत निगम के एसडीओ धीरज झोरड़ ने कहा कि केबल डैमेज होने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। जानकारी अनुसार शहर में स्थित 33 केवी सब-स्टेशन की मेन सप्लाई लाइन भट्टू रोड पर स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी से होती है। सोमवार को 220 केवी सब-स्टेशन में केबल बाक्स फटने से बिजली की मेन सप्लाई केबल डैमेज हो गई। जिस कारण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी में स्थित 33 केवी सब-स्टेशन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी में सप्लाई बंद होने से पूरे शहर में बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। यह फाल्ट सोमवार को दिन में 11:25 पर आया था। प्रसारण निगम के कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में लग गए, लेकिन केबल ज्यादा डैमेज होने से समय लगा। घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से बैंकों, वित्तीय संस्थाओं के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर इसका असर पड़ा। खासकर बैंकों में जहां तीन दिन बाद आज वर्किंग डे था। बिजली के कारण यहां सर्वर वीक रहे और लोगों को इंतजार करना पड़ा। यही हाल टेलीफोन एक्सचेंज, सीएससी सेंटर तथा मार्केट कमेटी में रहा। कंप्यूटर से ऑनलाइन जुड़े हर काम में दिक्कत आई। शाम करीब 4 बजे रिपेयरिंग होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इन क्षेत्रों में बिजली रही बाधित
विज्ञापन

सुबह करीब साढे 11 बजे केबल बाक्स फटने से शहर के 12 फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इनमें मुख्य रूप से हिसार रोड, भूना रोड, योग नगर, सिटी फतेहाबाद, जवाहर चौक, मॉडल टाऊन, सिरसा रोड, बोसवाल फीडर के अलावा बीघड़ रोड, भट्टू रोड, रतिया चुंगी रोड, पुरानी तहसील रोड के अलावा स्वामी नगर, हंस कालोनी, आजाद नगर, माजरा रोड इत्यादि कालोनी में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

ठप रहे छोटे कारखाने, दुकानदारों को भी हुई परेशानी
सोमवार को अचानक हुए पांच घंटे के ब्लैकआउट के चलते इंडस्ट्रियल एरिया स्थित छोटे कारखानों में काम ठप रहा। इसके अलावा शहर में छोटे दुकानदार जैसे प्रैस वाले, बिजली मैकेनिक और अन्य कारीगरों का काम भी सारा दिन प्रभावित रहा। जूट के माल पर पेंटिंग की फैक्टरी चलाने वाले विनय कपूर ने बताया कि सोमवार को सुबह अचानक 11 बजे लाइट चली गई, जिसके बाद कुछ देर तो इंतजार किया, लेकिन दो घंटे तक लाइट नहीं आई तो मजबूरी में लेबर को अवकाश देना पड़ा और उत्पादन ठप हो गया। इसी तरह आटा चक्की चलाने वाले खेमचंद मदान ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते वो सारा दिन अपनी आटा चक्की मशीन नहीं चला सका। इसके चलते भी काफी परेशानी उठानी पड़ी, आर्थिक नुकसान जो हुआ वो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी सब-स्टेशन से यहां 33केवी सब-स्टेशन पर बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार को केबल डैमेज होने से आपूर्ति ठप्प हो गई। जो ठीक होने के बाद बहाल कर दी गई।
-धीरज झोरड़, एसडीओ डीएचबीवीएन फतेहाबाद।

केबल ठीक करने के लिए आई क्रेन।

केबल ठीक करने के लिए आई क्रेन।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed