फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   blackmail hotal onwer,women and three other arrest

होटल मालिक का वीडियो बनाकर दो लाख मांगने के आरोप में महिला सहित चार काबू

Wed, 18 Mar 2020 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
blackmail hotal onwer,women and three other arrest
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला व अन्य। - फोटो : Fatehabad
सिटी हार्ट होटल के मालिक के साथ वीडियो बनाकर रुपये मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत में घनश्यामदास ने बताया कि उसका व उसके भाई का दयानंद का रेलवे रोड पर सिटी हार्ट के नाम से होटल है। 15 मार्च को एक 28 वर्षीय महिला उनके होटल पर आई। महिला ने कहा कि 5-7 लड़कियां हैं, जो शाम करीब चार बजे जन्मदिन मनाने के लिए आएंगी। उसने कहा कि फ्लोर दिखा दो, जब वह उन्हें दूसरे फ्लोर पर दिखाने के लिए गया तो लड़की ने उसके मुंह पर कुछ लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे नहीं पता कि लड़कियों ने क्या किया।
विज्ञापन

घनश्याम ने बताया कि शर्मिंदगी के चलते उसने यह बात अपने स्टाफ और परिजनों को नहीं बताई। आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उसके पास उसी लड़की का फोन आया कि तुमने मेरा वीडियो बनाया है, यह वीडियो मेरे घरवालों के पास आया तो मेरी बदनामी होगी। घनश्याम ने बताया कि इसके बाद उसके पास अंजान व्यक्ति का फोन आया जिसने उससे दो लाख रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि फोन पर व्यक्ति ने कहा कि उन्हें दो लाख रुपये की राशि नहीं दी गई तो उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा देंगे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हैदरवाला निवासी 28 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने घनश्याम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed