फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Black deer found dead in the residential area of ??NPCIL

एनपीसीआइएल के आवासीय क्षेत्र में काला हिरण मिला मृत

Mon, 28 Apr 2014 12:28 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

बड़ोपल गांव में परमाणु संयंत्र कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार रात को मरा हुआ काला हिरण मिला, जिसका लगभग आधा शव कुत्ते खा चुके थे। सूचना पाकर वन्य जीव प्रेमी एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जाखल, राजीव भादु, धर्मवीर पुनियां धर्मवीर काजलां, विनोद कड़वासरा, इन्द्राज ज्याणी, कल्याण सिंह, इन्द्राज भादु मौके  पर पहुंचे।

विज्ञापन

             विनोद कड़वासरा ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। वन्य जीव विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से इलाके में दुर्लभ वन्य जीवों की रक्षा के लिए गश्त नहीं करते। अगर जीव प्रेमी इलाके में संभाल न करे तो बहुमूल्य जीवों की मौत का विभाग को पता ही नहीं लगता और दुर्लभ वन्य जीवों बिना किसी रिकार्ड के खत्म होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

            मालूम हो कि पर्यावरण एवं जीव रक्षा सभा हरियाणा व पीपल फॉर एनिमल्स ने लिखित रूप से कई बार उक्त क्षेत्र से आवारा मांसाहारी कुत्ते पकड़ने का अनुरोध प्रशासन से कर चुके है लेकिन इनके कान पर जूं भी नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन व वन्य जीव विभाग एनपीसीआईएल के साथ मिलीभगत करके इलाके से वन्यजीवों को खत्म करने पर उतारू है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को भी एनपीसीआईएल द्वारा कॉलोनी क्षेत्र में मांसाहारी कुत्ते छोड़े जाने के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिकायत की गई थी परंतु कार्रवाई नहीं की गई।


वन्यजीवों की मौत पर पोस्टमार्टम व दफनामा लिखवाना कानूनन आवश्यक है लेकिन शनिवार को मिले मृत काले हिरण का पोस्टमार्टम करवाने में वन्यजीव विभाग ने आनाकानी की लेकिन मौके पर उपस्थित जीव प्रेमियों के दबाव में पोस्टमार्टम करवाना पड़ा। इसी प्रकार 25 मार्च को वन्यजीव विभाग ने इलाज करवाने के बाद बड़ोपल गोशाला में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed