{"_id":"57b0ad4a4f1c1b5d496eb025","slug":"bjp-walk-with-mashal-juloos-mashal-juloos-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में भाजपा ने निकाला मशाल जलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में भाजपा ने निकाला मशाल जलूस
fatehabad
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां की अध्यक्षता में निकाले गए मशाल जलूस का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम एक मशाल जलूस निकाला। देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों की याद में निकाले गए इस जुलूस में फतेहाबाद ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान फुलां ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हजारों वीर शहीदों ने हंसते-हंसते शहादत दी। उनकी बदौलत ही आज हम स्वयं को स्वाधीन देश के नागरिक कहने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए भाजपा इस मशाल जलूस के माध्यम से उन हजारों शहीदों की कुर्बानी को याद करने का काम कर रही है। फुलां ने कहा कि आज की पीढ़ी को आजादी के वीर जवानों की शहादत भरी वीर गाथा से अवगत करवाने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से ही हम देश का भविष्य कही जाने वाली युवा पीढ़ी में देशभक्ति और इसकी रक्षा का जज्बा संचारित कर पाएंगे।