{"_id":"62979c7c232aff14337ff746","slug":"bjp-sent-a-panel-of-four-names-for-the-post-of-chairman-fatehabad-news-hsr6332304197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने चार नामों का पैनल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने चार नामों का पैनल भेजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर से चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा ने चार नामों का पैनल बनाकर भेज दिया है। इनमें से एक नाम पर हाईकमान मोहर लगाकर हरी झंडी देगा। विधायक दुड़ाराम के खेमे से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र खिंची और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. रणजीत ओड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक विद्या रत्ती और रिटायर्ड मैनेजर रामकुमार मेहरा का नाम पैनल में रखा गया है।
पैनल को फाइनल रूप देने के लिए एक दिन पहले ही राज्यसभा सांसद एवं चुनाव प्रभारी डॉ. डीपी वत्स ने भाजपा कार्यालय में अलग-अलग प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के जिला प्रभारी जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के अलावा शक्ति केंद्र पालक, नगर विस्तारक, मंडल अध्यक्ष भी शामिल रहे। वहीं भाजपा में बाहरी बनाम संगठन कैडर बड़ा मुद्दा बन चुका है। हालांकि, पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जिनको बाहरी बता रहे थे, उन्होंने तीन दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन कर ली है। सूत्रों की मानें तो चुनाव प्रभारी डॉ. डीपी वत्स के समक्ष भी बगावत के सुर लेकर कुछ कार्यकर्ता पहुंचे थे। इन कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि संगठन के पुराने कार्यकर्ता को ही टिकट मिलनी चाहिए। अगर दो-चार दिन पहले आए किसी व्यक्ति को टिकट मिली तो बगावत होगी और जमकर विरोध भी किया जाएगा। संवाद
चारों के गुण व अवगुण के समीकरण भेजे
सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रभारी डॉ. डीपी वत्स व जिला प्रभारी जगदीश चोपड़ा ने पैनल के लिए पहले दस नामों पर चर्चा की थी। बाद में चार नाम तय किए गए। चारों के गुण, अवगुण, बिरादरी के वोट, समाज में पकड़, संगठन में सक्रियता सहित कई जानकारी हाईकमान को भेज दी है। अब आगामी फैसला हाईकमान को लेना है।
विज्ञापन
विधायक की पसंद राजेंद्र खिंची
पार्टी सूत्र बताते हैं कि विधायक दुड़ाराम की पहली पसंद राजेंद्र खिंची हैं। इसलिए राजेंद्र खिंची को पार्टी में शामिल करवाने के लिए विधायक दुड़ाराम खुद हिसार लेकर गए और उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करवाई। अगर टिकट वितरण में विधायक दुड़ाराम की चली तो राजेंद्र खिंची को टिकट मिलेगी, अन्यथा किसी दूसरे दावेदार का नंबर आएगा।
कोट
हमने बैठक में कई नामों पर मंत्रणा की थी। बाद में चार नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेज दिया गया है। अब आगामी फैसला हाईकमान ही लेगा।
-डॉ. डीपी वत्स, राज्यसभा सांसद एवं फतेहाबाद चुनाव प्रभारी