फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP once again appointed Baldev Groha as District President

Fatehabad News: विधायकों व सांसद का मिला सहयोग, जमीन से जुड़ाव ने भी दिलाया बलदेव को पद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP once again appointed Baldev Groha as District President
बलदेव सिंह ग्रोहा।बलदेव सिंह ग्रोहा।बलदेव सिंह ग्रोहा।
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से बलदेव ग्रोहा को ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रतिया क्षेत्र निवासी करीब 60 वर्षीय बलदेव ग्रोहा पिछले तीन साल से अधिक समय से पार्टी जिलाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल करीब छह महीने पहले खत्म हो गया था।
विज्ञापन

कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि फतेहाबाद भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। मगर एक बार फिर पार्टी ने पगड़ीधारी होने का फायदा देते हुए बलदेव ग्रोहा पर ही भरोसा जताकर उन्हें जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी है। उन्हें दोनों विधायकों व सांसद के साथ मधुर संबंधों से लेकर जमीन से जुड़ाव का भी फल मिला है। अपने कार्यकाल के दौरान बलदेव ग्रोहा बेदाग रहे हैं।
विज्ञापन


संगठन के काम में नहीं कोई कोताही
जिले में लगातार संगठन के काम को निर्बाध रूप से चलाने में बलदेव ग्रोहा ने अहम भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी अपनी टीम का संपूर्ण सहयोग लिया है। किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़े हैं। संघ के साथ भी ग्रोहा के संबंध अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में सिखों का बड़ा वोटबैंक
सिरसा लोकसभा क्षेत्र में सिखों का बड़ा वोटबैंक है। ऐसे में भाजपा के लिए यहां पगड़ीधारी चेहरा भी आगे रखना जरूरी है। इस गणित में भी बलदेव ग्रोहा सबसे फिट बैठते हैं। ऐसे ही कई समीकरणों को साधने के लिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष बदलने के बजाय ग्रोहा को ही फिर से कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed