फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer Leader Gurnam Singh Chaduni reached Kisan Mahapanchayat At Tohana

भाजपा-जजपा के नेताओं का गांवों में विरोध करना होगा, उनके कार्यक्रम रोकने होंगे: गुरनाम सिंह चढूनी

Sat, 20 Feb 2021 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer Leader Gurnam Singh Chaduni reached Kisan Mahapanchayat At Tohana
टोहाना में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : अमर उजाला

टोहाना की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन ने किसान महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शिरकत की। महापंचायत में आसपास के गांवों से भारी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान लंबे समय से दिल्ली में धरना जमाए बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


मगर केंद्र सरकार आंदोलन को खत्म करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सरकार किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, जबकि अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को एकजुट होकर भाजपा-जजपा के लोगों को गांव में कार्यक्रम करने से रोकना होगा और उनका जमकर विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा को बताया 'देशद्रोही पार्टी'
गुरनाम सिंह ने कहा कि यह आंदोलन धर्म युद्ध का रूप ले चुका है, जिसमें जो भी व्यक्ति इस समय आपके साथ खड़ा रहेगा, आने वाले समय में चुनाव में भी उसी का साथ देना चाहिए। आने वाले समय में किसान आंदोलन के लिए पश्चिम बंगाल में भी लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि लोगों को इस 'देशद्रोही पार्टी' भाजपा के बारे में जागरूक किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की गोदी में बैठे हैं दुष्यंत चौटाला 

पत्रकारों ने उचाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पार्टी कार्यालय पर किसानों द्वारा ताला लगाने के बारे में पूछा तो गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इन लोगों ने चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट लिया था जबकि अब भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। इस कठिन घड़ी में भी किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों के दफ्तर ही नहीं उनके घरों पर भी ताले लगाने चाहिए।

नरवाना रेस्ट हाउस में बलराज कुंडू से मुलाकात पर चढ़ूनी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को फाड़ने के लिए भाजपा जाति-पाति का जहर घोलते हुए जाट समुदाय को आंदोलन से अलग करने की मुहिम चला रही है, जिससे बचने की रणनीति बनाई गई है।

पूर्व कृषि मंत्री से मिलने मंच से नीचे आए चढ़ूनी
किसानों की महापंचायत में हुड्डा सरकार में कृषि मंत्री रहे टोहाना के पूर्व विधायक परमवीर सिंह भी शामिल हुए। वह मंच के बजाय किसानों के बीच पंडाल में ही बैठे। उनसे मिलने चढूनी मंच से नीचे उतरकर आए और इस आंदोलन में समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया। पूर्व कृषि मंत्री ने भी हाथ जोड़कर चढूनी का अभिवादन किया और इस संघर्ष में हमेशा उनका साथ देने का विश्वास दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed