फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP in Fatehabad and JJP in Tohana

फतेहाबाद में भाजपा तो टोहाना में जजपा में हो रहा भितरघात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP in Fatehabad and JJP in Tohana
फतेहाबाद। फतेहाबाद में भाजपा तो टोहाना में जजपा के साथ भितरघात हो रहा है। खुद संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर गंभीर नहीं हैं। हालात ऐसे हैं कि फतेहाबाद में जजपा तो टोहाना में भाजपा कार्यकर्ता एक बार भी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशी के साथ खड़े नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तो पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी का चुनाव विधायक दुड़ाराम के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं व जिम्मेदारियों से संगठन के पदाधिकारी कोसों दूर हैं। जिलाध्यक्ष तक की प्रबंधन व्यवस्था में नहीं चल रही है। यही हाल टोहाना में हैं, जहां जजपा प्रत्याशी के कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला से लेकर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की दूरी भी लगातार बरकरार है। संवाद
विज्ञापन

विधायक की टीम संगठन पर हावी
बेशक चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र खिंची हैं। बयानों में दावे भी किए जा रहे हैं कि पूरा संगठन एकजुट है। मगर चुनाव प्रबंधन से लेकर जनसंपर्क तक में संगठन की एकजुटता नजर नहीं आ रही है। ज्यादातर काम विधायक दुड़ाराम की टीम ही संभाल रही है। यह वही टीम है, जो विधानसभा चुनाव में विधायक के लिए सारा कामकाज करती है। यह भी गौर करने लायक बात है कि इस टीम का कामकाज भाजपा संगठन की पद्धति से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी विधायक ग्रुप मतदाताओं में लगा रहा सेंध
शहर में विधायक दुड़ाराम का एंटी ग्रुप सक्रिय है। शहर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं की संख्या है, जो विधायक के खिलाफ वोट करते हैं। विधानसभा चुनाव में भी इसकी बानगी देखने को मिलती है। अब विधायक का एंटी ग्रुप इन्हीं मतदाताओं में सेंध लगाने में जुटा हुआ है। राजेंद्र खिंची को बाहरी दावेदार बताकर टिकट मिलने से नाराज शहर के एक प्रमुख पंजाबी नेता पार्टी को अलविदा कहकर लगातार विरोध में जुटे हुए हैं।
जजपा की कोशिशों के बावजूद सुभाष बराला की दूरी
जजपा के नेता प्रयास कर रहे हैं कि टोहाना में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला चुनाव प्रचार में एंट्री करें। पिछले दिनों जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने सुभाष बराला से मुलाकात भी की थी। मगर अभी तक बराला प्रचार में नहीं आए हैं। यही कारण है कि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली और जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह मिलकर भी जजपा प्रत्याशी के ग्राफ को ऊंचाइयां नहीं दे पा रहे हैं।

उधर, भाजपा ने महिला मोर्चा की रतिया शहरी मंडल अध्यक्ष को किया निष्कासित
निकाय चुनाव में रतिया नगरपालिका में प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में खड़ी हुईं भाजपा महिला मोर्चा की रतिया शहरी मंडल अध्यक्ष मंजू बाला पर पार्टी हाईकमान ने एक्शन लिया है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा और महिला जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ ने मंजू बाला को अनुशासनहीनता के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed