फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP candidates exposing their own government in public relations campaign

जनसंपर्क अभियान में अपनी ही सरकार की पोल खोल रहे भाजपा प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates exposing their own government in public relations campaign
फतेहाबाद। नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में राजनीतिक दलों के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। विधायक दुड़ाराम के सहारे चुनाव मैदान में कूदे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची जनसंपर्क अभियान के दौरान अपनी ही सरकार की पोल खोल रहे हैं। मीडिया को जारी हो रहे खिंची के बयानों में सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों की हालत को बदहाल बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी टूटी गलियों को ठीक करवाने का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि साल 2016 के बाद से शहर की सरकार भाजपा की ही थी। भाजपा के दर्शन नागपाल पांच साल तक चेयरमैन रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं में सवाल उठ रहे हैं कि मौजूदा भाजपा प्रत्याशी के अनुसार पिछले पांच साल में भाजपा के नेतृत्व वाली शहरी सरकार ने क्या कोई विकास कार्य नहीं करवाए। संवाद
विज्ञापन

विकास के दावों में पिछले कार्यकाल पर फिर रहा पानी
हालांकि, पिछले पांच साल तक चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज रहे दर्शन नागपाल ने भी विकास के दावे किए हैं। मगर इस समय चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी और उनकी टीम पिछले पांच साल के विकास के दावों पर पानी फेरती दिख रही है। वीरवार को भी जारी हुई विज्ञप्ति में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची ने दावा किया कि शहर के हर वार्ड का उद्धार किया जाएगा। टूटी गलियों को ठीक करवाया जाएगा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने रेहड़ी यूनियन का समर्थन दर्शाया तो यूनियन भड़की
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची द्वारा रेहड़ी यूनियन व टैक्सी यूनियन के सदस्यों का समर्थन का दावा करने के बाद विवाद पैदा हो गया। दरअसल, राजेंद्र खिंची की ओर से रेहड़ी व टैक्सी यूनियन द्वारा समर्थन देने की प्रेस विज्ञप्ति जारी करवा दी गई और कुछ लोगों ने रेहड़ियों पर भाजपा के झंडे लगा दिए। इसके बाद यूनियन भड़क गई। यूनियन के प्रधान बंटी शर्मा ने स्पष्ट किया कि यूनियन ने किसी को समर्थन नहीं दिया है। यूनियन के पास सभी प्रत्याशी समर्थन की मांग करने आ रहे हैं। मगर अभी किसी को भी समर्थन देने का एलान नहीं हुआ है। भाजपा प्रत्याशी द्वारा अफवाह फैलाई गई है।
कोट
हमारी यूनियन ने भाजपा प्रत्याशी को कोई समर्थन नहीं दिया है। यूनियन में करीब पांच हजार लोग शामिल हैं। यूनियन के एक-दो सदस्य भाजपा समर्थित थे, उन्हें कहा है कि अपने घर पर बुलाकर समर्थन करो। अभी हम बैठक कर फैसला लेंगे कि किसको समर्थन देना है। अगर कोई बेवजह समर्थन का दावा करता है, तो हम उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लेंगे।

-बंटी शर्मा, प्रधान, रेहड़ी यूनियन फतेहाबाद
कोट
हमने हमारे कार्यकाल के दौरान शहर का भरपूर विकास करवाया है। भाजपा प्रत्याशी क्या बोल रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान साथ रहूंगा, फिर बता पाऊंगा कि उन्होंने क्या कहा।
-दर्शन नागपाल, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद
कोट
रेहड़ी यूनियन की ओर से भाजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया गया बल्कि स्वागत किया गया है। समर्थन देने संबंधी तथ्य सही नहीं हैं।
-राजकुमार चावला, निजी सचिव, राजेंद्र खिंची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed