फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BIS team raids jewelery shop

Fatehabad News: बीआईएस टीम का ज्वेलरी दुकान पर छापा

Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
BIS team raids jewelery shop
रतिया के मैसर्ज जगदीश ज्लवेर पर पहुंची भारतीय मानक ब्यूरो के हरियाणा कार्यालय की टीम।
फतेहाबाद। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के हरियाणा शाखा कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने रतिया में मैसर्स जगदीश ज्वेलर के यहां छापा मारा। इस दौरान फर्म को लेजर मशीन द्वारा सोने के आभूषणों पर बीआईएस मानक चिह्न (हॉलमार्क) करते हुए पाया गया। इसके बाद मशीन व अन्य टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख रमेश के ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के तहत अपराधियों के खिलाफ बीआईएस हरियाणा शाखा कार्यालय द्वारा कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह अपराध बीआईएस अधिनियम की धारा 14 और 15 का उल्लंघन है। इसके लिए कारावास की सजा हो सकती है, जिसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है या जुर्माना भी लगाया जा सकता है, जो एक लाख रुपये से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 29(2) के अनुसार उत्पादित या बेची गई या बेचने की पेशकश की गई वस्तुओं के मूल्य को पांच गुना तक बढ़ाया जा सकता है। कई बार देखा गया है कि भारी मुनाफे के लिए नकली आईएसआई मार्क वाले उत्पाद बनाकर आम उपभोक्ताओं को बेचे जाते हैं। इसलिए, लोगों को खरीदारी से पहले बीआईएस वेबसाइट http://www.bis.gov.in पर जाकर या बीआईएस-केयर एप के माध्यम से उत्पाद पर आईएसआई मार्क की वास्तविकता का पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी उत्पाद पर आईएसआई मार्क के दुरुपयोग का कोई मामला मिलता है, तो इसकी सूचना प्रमुख हरियाणा शाखा कार्यालय चंडीगढ़ को दें। ऐसी शिकायतें ईमेल mdch1@bis.gov.in या complaints@bis.gov.in पर या फिर टेलीफोन नंबर 0172-2650290 पर भी की जा सकती हैं। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed