फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bills were not paid, connections of 77 defaulters were cut

Fatehabad News: बिल नहीं चुकाया, 77 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bills were not paid, connections of 77 defaulters were cut
फतेहाबाद के बिजली निगम के कार्यालय में बिल जमा करवाते उपभोक्ता। फाइल फोटो
फतेहाबाद। बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने चेतावनी देने के बाद भी बिल जमा नहीं करवाने वाले 77 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बकाया बिजली बिल भरवाने को लेकर निगम इन दिनों सक्रिय हो गया है। जिसके चलते बिजली बिल के बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटा जा रहा है। फतेहाबाद डिवीजन के अंतर्गत एक महीने से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 12,568 है। 10 हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 323 है।
विज्ञापन


- निगम कर रहा है बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करवाने की अपील

बिजली निगम के अनुसार फतेहाबाद डिवीजन में इस महीने में 1945 बकायेदार उपभोक्ताओं से कुल 28 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपये की वसूली की गई है। अभी भी बिजली उपभोक्ताओं पर 86 लाख से अधिक की बिल की राशि बकाया है। वहीं बिजली निगम ने दिसंबर माह में कुल 1 करोड़ 65 लाख की वसूली की है। इस महीने में डिवीजन में 76 डिफाल्टर उपभोक्ता ओर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




:: बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बिल समय पर जमा करवा दें। बिल जमा नहीं करवाने पर जिन उपभोक्ताओं को डिफाल्टर किया गया है उनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए गए हैं।

-संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed