फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bill of Rs 1.95 lakh made him sick, plea for relief from the government

Fatehabad News: 1.95 लाख के बिल ने बना दिया बीमार, सरकार से राहत की गुहार

Wed, 03 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bill of Rs 1.95 lakh made him sick, plea for relief from the government
गलत बिजली ​का बिल दिखाते हुए हंसराज। संवाद
टोहाना। सुंदर नगर काॅलोनी निवासी ऑटो चालक हंसराज को बिजली निगम ने एक साल का बिल 1,95,152 रुपये का बिल थमा दिया। ज्यादा बिल देखकर वह बीमार हो गए और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हंसराज ने बिजली ठीक करवाने के लिए निगम के कई चक्कर लगाए लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम विंडो में शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




पहले दो महीने का 900 रुपये बिल आता था
हंसराज ने बताया कि वह ऑटो चलाकर गुजारा करते हैं। सुंदर नगर में 100 गज का मकान में अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ गुजारा करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह सितंबर 2024 से बिजली का बिल नहीं भर पाया था। अब बिजली निगम ने करीब एक साल का 1,95,152 रुपये का बिल भेज दिया है। अब वह इस बिल को ठीक करवाने के लिए निगम के कार्यालय के बार-बार चक्कर काट चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


-
दो दिन पहले टोहाना में एसडीओ के तौर पर ज्वाइन किया है। शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

- संजय सिंगला, एसडीओ, बिजली निगम, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed