{"_id":"693efdf5d9e2f0368c0246cd","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-truck-driver-arrested-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145285-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रक के साथ टक्कर में बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रक के साथ टक्कर में बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
Sun, 14 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव तामसपुरा से आगे नहर के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर में बाइक सवार गांव किरढ़ान निवासी राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक राहुल के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक रत्ताखेड़ा निवासी रविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी थाना सदर रतिया प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव किरढान निवासी रोहताश ने शिकायत दी कि शनिवार को उसका बेटा राहुल बाइक पर गांव फुलां से हडौली जा रहा था। जब वह गांव तामसपुरा से आगे नहर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसे टक्कर मार दी।
हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को उपचार के लिए फतेहाबाद स्थित निजी सद्भावना अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी ट्रक चालक रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।