{"_id":"67c4a3c86f2d44ebc305ac85","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-near-khajuri-jati-bus-stand-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130133-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खजूरी जाटी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खजूरी जाटी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद-भूना रोड पर खजूरी जाटी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और कार उसे रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं कार चालक, पीछे बैठी महिला और बच्चा घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान काजलहेड़ी निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पवन कुमार खजूरी जाटी गांव के एक प्राइवेट दुग्ध प्लांट में सुपरवाइजर था। ड्यूटी के बाद वह अपने गांव काजलहेड़ी से टोहाना के गांव चंदड़कलां जा रहा था। जैसे ही उसने बाइक को चंडीगढ़-सिरसा स्टेट हाईवे-2 पर चढ़ाया, तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। कार बाइक सवार को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटते ही जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार में सवार महिला, बच्चे और चालक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भूना थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में पवन कुमार की मौत हो गई। कार में सवार लोग मौके से गायब थे। पुलिस जब पहुंची, तब वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
दो बच्चों का पिता था पवन कुमार
काजलहेड़ी निवासी पवन कुमार शादीशुदा था। परिवार में पत्नी पिंकल, 11 वर्षीय बेटी राधिका, 8 वर्षीय बेटा संस्कार हैं। उसके पिता महाबीर सिंह का पहले ही निधन हो चुका था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कृष्णा देवी बेहोश हो गईं। छोटे भाई राजेश कुमार बिश्नोई ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बयान दर्ज कराया है।