फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider assaulted, purse snatched

बाइक सवार से मारपीट, पर्स छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider assaulted, purse snatched
टोहाना। दमकोरा स्टेडियम के रास्ते गांव कूदनी जा रहे व्यक्ति से मारपीट करके बाइक सवार दो युवक रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कूदनी निवासी जगसीर ने बताया कि वह सरस्वती स्कूल के पास जूस की रेहड़ी लगाता है, के समय अपने काम को निपटाने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। उसने बताया कि जब वह दमकोरा स्टेडियम के पास पहुंचा तो पीछे से दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने उसकी बाइक को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक रोकने की बजाय तेज कर ली। आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की रॉड मारकर पर्स छीनकर फरार हो गए। उसके पर्स में सात हजार रुपये, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, उसकी पत्नी का वोटर कार्ड व आधार कार्ड भी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed