फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider arrested with 500 grams of opium

500 ग्राम अफीम सहित बाइक सवार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested with 500 grams of opium
रतिया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रतिया के राजकीय कन्या स्कूल के पास एक बाइक सवार को 500 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद टीम रतिया में पुराना बाजार में राजकीय कन्या महाविद्यालय के साथ लगती गली में गश्त पर थी तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। बाइक सवार अपने सामने से पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और बाइक वापिस मोड़ कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकवा कर उसे भागने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने जब नियमानुसार पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 12 अरोड़ा कॉलोनी रतिया निवासी सोनू के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया में आरोपी सोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed