फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike fell in canal, death of ex-serviceman

नहर में गिरी बाइक, पूर्व सैनिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike fell in canal, death of ex-serviceman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। गांव लोहानी निवासी पूर्व सैनिक की बाइक नहर में गिर गई और उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

मामला रविवार रात करीब सात बजे का है। गांव लोहानी निवासी 60 वर्षीय होशियार सिंह पूर्व सैनिक थ। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। रविवार रात करीब सात बजे वह अपनी बाइक पर किसी काम से फतेहगढ़ जा रहे थे। वह गांव झिरवाई के नजदीक मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक सहित रूपगढ़ माइनर में गिर गए। मामले की सूचना मिलने पर परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे कर्मजीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed