जाखल। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जाखल के चंडीगढ़ रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए। वहीं एक सप्लेंडर डीलक्स बाइक के कोई भी कागजात न होने पर बाइक चालक का 12 हजार 500 रुपये का चालान भी काटा गया।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने बसाऊराम बताया कि जिला एसपी आस्था मोदी के दिशा-निर्देशों पर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और शनिवार को जाखल मंडी में चंडीगढ़ रोड पर इस अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग की गई है। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले, बिना सीट बेल्ट,ट्रिपल राइडिंग,बिना हेलमेट,बाहनों के कागजात में खामियां पाए जाने पर 30 चालान काटे गए हैं और वहीं एक डीलक्स मोटरसाइकिल के कोई भी कागजात आदि न होने पर 12 हजार 500 रुपये का चालान कर बाइक को जब्त भी किया गया है।