{"_id":"659597579b6c1dda5e032784","slug":"bihars-drug-supplier-caught-bringing-opium-from-jharkhand-supply-was-to-be-local-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10818-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: झारखंड से अफीम लेकर आए थे पकड़े गए बिहार के नशा सप्लायर, लोकल होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: झारखंड से अफीम लेकर आए थे पकड़े गए बिहार के नशा सप्लायर, लोकल होनी थी सप्लाई
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बिहार निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। तीनों की तलाशी के बाद कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान बिहार के जिला गया के गांव इटवा निवासी राजेश यादव, विकास कुमार व चंद्र शेखर के तौर पर हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आरोपी राजेश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम झारखंड के जिला चतरा से लेकर आए थे और लोकल सप्लाई करनी थी। अब पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी राजेश से मुख्य सप्लायर का पता लगाएगी, इसके अलावा लोकल सप्लाई लेने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के तीन युवक जो कि अफीम सप्लायर है और गांव भोड़ा होशनाक के पास देखे गए है। टीम सूचना के आधार पर जब गांव भोड़ा होशनाक के बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां पर तीनों युवक मिले और उन्हें पिट्ठू बैग लटका रखा था। टीम ने जब नियम अनुसार आरोपी बिहार के जिला गया के इटवा निवासी राजेश के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद चंद्रशेखर के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। टीम ने इसके बाद टीम ने विकास कुमार के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।