{"_id":"6577f5343407ce183a06bec9","slug":"bihar-youth-dies-6-injured-after-car-overturns-in-field-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9610-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार खेत में पलटने से बिहार के युवक की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार खेत में पलटने से बिहार के युवक की मौत, 6 घायल
Tue, 12 Dec 2023 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड और फोरलेन पर हुए अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक युवक की पहचान बिहार के अररिया जिले के गांव परवनपुर निवासी मना कुमार के रूप में हुई है।
मामले के मुताबिक बिहार के अररिया के गांव परवनपुर निवासी 18 वर्षीय मना कुमार अपने साथियों प्रमोद, शिवार और रमेश के साथ रतिया में कार पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को रतिया जाते समय झाड़साहब के पास कार अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। चारों को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर मना कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।
सीडीएलयू से लौट रहे दंपती समेत तीन घायल
फोरलेन पर सोमवार सुबह मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जींद निवासी अमित कुमार, उसकी पत्नी रीना और बेटी महक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों मोटरसाइकिल पर सिरसा के सीडीएलयू से आ रहे थे। भूना रोड पर किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और घायल हो गए। तीनों को गंभीर चोंटे आई हैं। अमित का बेटा सीडीएलयू में पढ़ाई कर रहा है और वहां से तीनों मिलकर लौट रहे थे।