फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bicycles worth Rs 2,800-3,000 were not available at the fair as per the department's assurance

Fatehabad News: मेले में विभाग के भरोसे नहीं मिली 2,800-3,000 रुपये की साइकिल

Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bicycles worth Rs 2,800-3,000 were not available at the fair as per the department's assurance
फतेहाबाद के सुंदर नगर में लगाए गए मेले में साइकिल पसंद करते हुए विद्यार्थीसंवाद
फतेहाबाद। सुंदर नगर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती में सोमवार को कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने साइकिल मेला आयोजित किया। विभाग की ओर से 20 इंची साइकिल के लिए 2,800 रुपये और 22 इंची साइकिल के लिए 3,000 रुपये की राशि दी जाती है, लेकिन मेले में इस मूल्य सीमा में साइकिल उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन


मेले में केवल दो विक्रेता पहुंचे और उनकी प्रदर्शनी में 3,200 रुपये से 5,000 रुपये कीमत तक की साइकिलें रखी गईं। अधिकतर विद्यार्थियों को गुणवत्ता के चलते 4,500 रुपये या उससे अधिक कीमत की साइकिल पसंद करनी पड़ी, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ा। विभाग ने कक्षा छठी के उन विद्यार्थियों को साइकिल देने का लक्ष्य रखा है, जो दो किलोमीटर या उससे अधिक दूरी से स्कूल आते हैं और उनके गांव में विद्यालय नहीं है।
विज्ञापन


जिले के कुल 313 पात्र विद्यार्थियों में से मेले में केवल 134 बच्चे पहुंचे। मेले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, बीईओ विजय कुमार, नोडल अधिकारी पूर्ण चंद, शिक्षक सुभाष भांभू, चितरंजन, कृष्ण कुक्कड़, नैनपाल और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विभाग ने कहा कि अभिभावकों की सुविधा और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन खंड के विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिलें

खंड 20 इंची 22 इंची बच्चे पहुंचे

भट्टूकलां 1 5 6

जाखल 19 11 27

फतेहाबाद 33 27 60

टोहाना 66 71 5

रतिया 10 17 21

भूना 26 27 15

-----------

साइकिल की राशि बढ़ानी चाहिए

मेरा बेटा सरकारी स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ता है। शिक्षा विभाग अगर साइकिल दे ही रहा है तो पूरी राशि देनी चाहिए। अच्छी साइकिल की कीमत पांच हजार से ज्यादा होती है लेकिन विभाग सिर्फ तीन हजार रुपये ही दे रहा है। विभाग को राशि बढ़ानी चाहिए।

-मंगल सिंह, निवासी रजाबाद

-

मेरा बेटा गांव बरसीन के स्कूल में पढ़ने के लिए जाता है। मेले में 4500 रुपये कीमत की साइकिल पसंद की गई है। विभाग को राशि बढ़ानी चाहिए। पांच साल पहले भी यही कीमत थी और अब भी यही राशि दी जा रही है।


-प्रियंका, निवासी बिसला

-

शिक्षा विभाग की तरफ से योजना के मुताबिक विद्यार्थियों को साइकिल दी जाती है। विद्यार्थी खुद मेले में साइकिल पसंद करते हैं। विभाग की तरफ से तय राशि दी जाती है और बाकी राशि अभिभावक को वहन करनी होती है।

- अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed