फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna's team stood first in the district level science quiz

Fatehabad News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भूना की टीम रही प्रथम

Fri, 30 Aug 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhuna's team stood first in the district level science quiz
जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता टीम विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राच
फतेहाबाद। सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की 11 टीमों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के उपरांत 8 टीमों ने मौखिक प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर ने की।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय भूना की टीम ने प्रथम, एमएम कॉलेज फतेहाबाद की टीम ने द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा की टीम ने तृतीय व चतुर्थ स्थान, मुख्तियार सिंह मेमोरियल कॉलेज बहबलपुर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अब ये सभी चयनित टीमें जोनल लेवल में भाग लेंगी। प्राचार्य ने सभी टीमों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञान प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी डॉ. रीटा ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेडा, एमएम कॉलेज, मुख्त्यार सिंह कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय रतिया, राजकीय महाविद्यालय भूना, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां की टीमों ने भाग लिया। रतिया महाविद्यालय की एक ही टीम ने भाग लिया जबकि अन्य महाविद्यालयों से दो-दो टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेडा की दोनों टीमें चयनित हुई है। जिसमें एक तृतीय और दूसरी चतुर्थ स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. रीटा व डॉ. कविता ने किया। इस मौके पर डॉ. विकास जांगू, डॉ. राजीव, डॉ. सोनू, प्रोफेसर प्रवीण कुमार, प्रोफेसर सतीश, डॉ. विजयंती जाखड़, प्रोफेसर सोना, प्रोफेसर मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed