{"_id":"658324d70cc829fd480b0e71","slug":"bhuna-teachers-boycotted-ullas-survey-training-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-10066-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना के शिक्षकों ने उल्लास सर्वे ट्रेनिंग का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना के शिक्षकों ने उल्लास सर्वे ट्रेनिंग का किया बहिष्कार
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से एकमुश्त मार्केट फीस वसूलने का नियम लागू करने के खिलाफ सब्जी मंडी व्यापारि
भूना। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई उल्लास सर्वे ट्रेंनिंग का खंड भूना के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों ने पुरजोर विरोध किया। इसमें प्राथमिक शिक्षक, मास्टर वर्ग, लेक्चरर सभी शिक्षकों ने मिलकर ट्रेनिंग और सर्वे का विरोध करके बहिष्कार किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भूना के प्रधान राकेश मदान, प्रदीप कुमार, मंदीप सिंह, कैलाश चंद्र, सतबीर सिंह, लेक्चरर मेहताब सिंह, सुमित्रा देवी, धर्मपाल सिंह, सतबीर सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार पीटीआई, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, राकेश मदान, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, देव कुमार, चंद्रभान, दलीप भाकर,पवन चमारखेड़ा आदि शिक्षकों ने कहा कि विभाग द्वारा आए दिन नए-नए एप डाउनलोड करवाए जा रहे हैं और उन पर कार्य करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों को शिक्षण कार्य छोड़कर बीएलओ ड्यूटी, फैमिली आईडी सर्वे, उल्लास सर्वे, सेहत सर्वे आदि में लगाया हुआ है। इससे शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने का अपना मुख्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इन सर्वे के लिए विभाग द्वारा दबाव बनाया जाता है जो कि अनुचित है और शिक्षा के अधिकार के भी विरुद्ध है।
शिक्षकों ने कहा कि इस कार्य के लिए उनकी ड्यूटी न लगाई जाए। कौशल रोजगार निगम द्वारा भर्ती बेरोजगारों, शिक्षा प्रेरकों अथवा स्वंयसेवी संस्थाओं को यह कार्य दिया जाए। सभी शिक्षकों ने उल्लास सर्वे और अन्य किसी सर्वे को करने का पुरजोर विरोध करते हुए इसका बहिष्कार किया। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।