{"_id":"5f2466028ebc3ea08a0d479e","slug":"bhuna-s-csc-operator-arrested-fatehabad-news-rtk5667139185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लड़की की हत्या मामले में रेवाड़ी पुलिस ने भूना के सीएससी संचालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लड़की की हत्या मामले में रेवाड़ी पुलिस ने भूना के सीएससी संचालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सीएससी संचालक रविंद्र कुमार को रेवाड़ी पुलिस निशानदेही करवाने ले जाती हुई।
- फोटो : Fatehabad
रेवाड़ी के नया बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 21 वर्षीय लड़की के मामले में भूना के सीएससी संचालक रवींद्र कुमार नेहरा को रेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायलय में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी रेवाड़ी पुलिस के महिपाल सिंह ने बताया 15 अगस्त 2019 को भाड़ावास पुलिस चौकी में 21 वर्षीय संदीप कौर के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस गुमशुदगी संबंधित मामले की जांच कर रही थी। कुछ दिन पहले टेलीफोन नंबर के आधार पर जांच की गई। जिसमें अधिकतर फोन भूना के सीएससी चलाने वाले रविंद्र कुमार के साथ संपर्क था। रेवाड़ी पुलिस ने दो दिन पहले भूना से रवींद्र को हिरासत में लिया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ घटनाक्रम की परत खुल गई।
लड़की की मां ने यह दी थी शिकायत
फतेहाबाद के गांव पालसर निवासी कर्मजीत कौर ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी संदीप कौर एक प्राइवेट कंपनी में लगी हुई थी। 13 अगस्त 2019 को उसकी छोटी बेटी सपना के साथ संदीप कौर के किराए के कमरे पर गई हुई थी। जब संदीप कौर को उसकी मां ने अपने साथ घर जाने के लिए प्रस्ताव रखा तो इंकार कर दिया। संदीप कौर ने बताया था कि रक्षाबंधन के दिन वह घर पहुंच जाएंगी। जब किराए के मकान से जैसे ही घर के लिए चली तो उसने फोन भी किया था किंतु देर रात्रि तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने चिंता हुई और उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा। कर्मजीत कौर ने 15 अगस्त 2019 को भाड़ावास चौकी रेवाड़ी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। सिटी पुलिस स्टेशन रेवाड़ी में मामले के जांच अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि हिरासत में आने के बाद रविंद्र कुमार का संदीप कौर की हत्या में शामिल होने का खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
शहर पुलिस स्टेशन रेवाड़ी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि मुकदमा नंबर 327 गुमशुदगी मामले को लेकर भूना के रवींद्र कुमार नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। गुमशुदा लड़की की हत्या की गई है। इस घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे यह पुलिस रिमांड अवधि के दौरान खुलासा हो पाएगा।