फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna road will be bright, work of installing lights has started

Fatehabad News: भूना रोड होगा जगमग, लाइट लगाने का काम शुरू

Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhuna road will be bright, work of installing lights has started
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले भूना तक की सड़क को चौड़ा करने व पुनर्निर्माण किया था। इस दौरान विभाग ने भूना मोड़ कैंची से हुडा सेक्टर तक लगी स्ट्रीट लाइट को हटा दिया था। जिन्हें अब नगर परिषद की ओर से लगाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क निर्माण का काम पूरा होने के बाद भी इस मार्ग पर कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जा सकी है। जिसके बाद अब नगर परिषद की ओर से करीब 48 लाख रुपये की लागत से काम शुरू कर दिया गया है। वहीं भूना रोड पर बने रेस्ट हाउस तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खंभे पहले से ही लगे हुए हैं। पिछले एक साल से डिवाइडर पर लगे खंभे लाइट लगने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

----------
नगर परिषद ने पहले किया था मना, अब शुरू किया काम
भूना रोड पर लाइट लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से पहले मना कर दिया गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइट को लेकर 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। बजट का अभाव बताते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद उपायुक्त ने दोनों विभागों से बात की तो लाेक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को कहा कि उनके पास लाइट लगाने के लिए कोई बजट नहीं है, इसलिए नगर परिषद को ही इन्हें लगवाना पड़ेगा। जिसके बाद अब तक लाइट लगवाने का काम नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है, जिस पर करीब 48 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



डिवाइडर पर लगे हैं बिना स्ट्रीट लाइट के 19 खंभे



- भूना रोड कैंची से हुडा सेक्टर तक पहले डिवाइडर बना था। नई सड़क बनने के बाद गांव बरसीन तक डिवाइडर बना दिया गया है। भूना रोड ओवरब्रिज तक का क्षेत्र नगर परिषद की सीमा में आता है। उसके बाद बरसीन तक का क्षेत्र लोनिवि के अधीन है। भूना रोड पर शहरी सीमा में बने नए डिवाइडर पर 19 पुराने पोल लगाए गए हैं, जबकि उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। यह खंभे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इस मार्ग पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट न लगी होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।


---

नगर परिषद की ओर से भूना मोड कैंची से बाईपास तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। जिस पर करीब 48 लाख रुपये की लागत आएगी। काम को जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा।

- नरेंद्र पंवार, पालिका अभिंयता, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed