फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna police station in-charge transferred in case of making indecent remarks on farmers

Fatehabad News: किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भूना थाना प्रभारी का तबादला

Fri, 15 Mar 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhuna police station in-charge transferred in case of making indecent remarks on farmers
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने भूना थाना प्रभारी रामपाल का तबादला कर दिया है। रामपाल को भूना थाना प्रभारी की जगह साइबर थाने में भेज दिया गया है। उनकी जगह संदीप कुमार को भूना थाना प्रभारी बनाया गया है। किसानों ने थाना प्रभारी पर किसान आंदोलन को खालिस्तानियों का आंदोलन कहने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि वह इतनी सी कार्रवाई से खुश नहीं है। थाना प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर भूना में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि किसान आंदोलन के बीच पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य लांधड़ी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि इस बीच किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा के घर जाकर भूना थाना प्रभारी राजपाल ने उनके परिजनों से कहा था कि खालिस्तानियों का साथ क्यों दे रहे हो। यह आंदोलन खालिस्तानियों का है। इसके बाद इस मसले को लेकर बवाल चल रहा था। किसान संगठन भूना थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। किसान कई बार इस मसले को लेकर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से भी मिल चुके थे। किसानों के इसी विरोध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रामपाल का तबादला किया है।
विज्ञापन


--------
किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनको खालिस्तानी बताना थाना प्रभारी की गलत मानसिकता का परिचायक है। इसके लिए शनिवार को थाना प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप नथवान, प्रदेशाध्यक्ष, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed