फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhodiyakheda college management will prepare the colleges of the district for noble

Fatehabad News: जिले के कॉलेजों को नेक के लिए तैयार करेगा भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय प्रबंधन

Sat, 23 Dec 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhodiyakheda college management will prepare the colleges of the district for noble
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में नेक संबंधी कार्यक्रम में भाग लेते समन्वयक। संस्थान
फतेहाबाद। भोड़ियाखेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय का प्रबंधन जिले के राजकीय महाविद्यालयों को नेक के लिए तैयारी करना सिखाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालयों के क्लब का मार्गदर्शक महाविद्यालय चुना गया है। भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय को नेक से बी ग्रेड प्राप्त है। इस महाविद्यालय द्वारा नेक के निरीक्षण संबंधी तीन चरण पूरे किए हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में सात राजकीय महाविद्यालय हैं। इनमें भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय के अलावा राजकीय महाविद्यालय भूना, राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद, केटी कॉलेज रतिया, राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया, आईजी कॉलेज टोहाना और राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां शामिल हैं। सरकारी महाविद्यालयों के अलावा एडिड कॉलेजों का अलग से क्लब बनाया गया है। उन कॉलेजों को भी नेक की मान्यता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्राचार्य के अनुसार नेक संबंधी प्रशिक्षण व जानकारियां देने के लिए अलग-अलग समय पर कार्यशालाओं व कार्यक्रमों का आयोजन होगा ताकि अन्य महाविद्यालयों को भी ग्रेडिंग में सफलता मिले।
विज्ञापन



नेक समन्वयकों और आईक्यूसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा में शनिवार को प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता की अध्यक्षता में मेंटी कॉलेजों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें इन सातों महाविद्यालयों के आईक्यूएसी, नेक समन्वयकों और सदस्यों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. मेहता ने नेक मान्यता के लिए महाविद्यालयों के सदस्यों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। डॉ. विजय सिंह एवं डॉ. कविता रानी ने नेक मान्यता की प्रक्रिया प्रस्तुत की। नेक के सह-समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने नेक पोर्टल पर पंजीकरण, आईआईक्यूए, एक्यूएआर और मान्यता की प्रक्रिया के बारे में बताया। नेक समन्वयक डॉ. कविता रानी ने एसएसआर, डीवीवी की तैयारी, सीजीपीए और विभिन्न प्रमुख संकेतकों की गणना के बारे में समझाया। कार्यक्रम का समापन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. निर्मला कौशिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय महाविद्यालयों को नेक संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय को मार्गदर्शक बनाया गया है। नेक समन्वयकों और प्रिंसिपलों की अलग-अलग समय पर कार्यशालाएं लगेंगी।
-डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article