फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhodiakheda's daughter Rajbala selected for World Championship

Fatehabad News: भोड़ियाखेड़ा की बेटी राजबाला वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bhodiakheda's daughter Rajbala selected for World Championship
फतेहाबाद। जिस उम्र में बच्चे स्कूल की दहलीज पर कदम रखते हैं, उसी उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया। इसके बावजूद हौसला नहीं डगमगाए और गांव भोड़ियाखेड़ा की बेटी राजबाला उर्फ चीनू गढ़वाल निकल पड़ी कुश्ती के मैदान पर। आठवीं कक्षा में पढ़ते समय ही कुश्ती की बारीकियां सीखनी शुरू की।
विज्ञापन

अब राजबाला का जॉर्डन में होने वाली सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन हुआ है। 15 से 20 अगस्त तक जॉर्डन में आयोजित सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को बहादुरगढ़ में ट्रायल रखा गया था, जिसमें राजबाला का चयन हो गया है। खिलाड़ी राजबाला ने बहादुरगढ़ में ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश, पंंजाब और महाराष्ट्र के नेशनल खिलाड़ियों को 10-0 से हराकर जॉर्डन सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी

जब राजबाला पांच साल की थी तक उसके पिता विजय गढ़वाल का साल 2012 में निधन हो गया। राजबाला सहित तीन बहन-भाइयों की पूरी जिम्मेदारी मां माया रानी ने संभाली। बेहद प्रतिभाशाली इस बेटी की मदद के लिए पहले तो सिर्फ मां ही सहारा व मददगार बनी हैं। मगर, पंचकुला में हुई ओपन नेशनल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ग्रामीणों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। ग्राम पंचायत ने एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया तो अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मदद की। परिवार की बेहद माली हालत और विपरीत परिस्थितियों में भी कुश्ती खेलते हुए मात्र तीन साल में ही राजबाला गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर जमीन देकर परिवार का पालन पोषण कर रहीं मां

राजबाला की मां माया रानी के अनुसार उनके पास मात्र दो एकड़ जमीन हैं, जिसको ठेके पर देकर जो आमदनी होती है, उसी से तीनों बच्चों और खुद सहित चार सदस्यों के परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। राजबाला की बड़ी बहन खुशबू ने 12वीं कक्षा पास करके अगस्त माह में कनाडा जाने के लिए वीजा प्राप्त किया है। वहीं, छोटा भाई सावन गढ़वाल शहर के निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

कोट

राजबाला बेहद प्रतिभाशाली कुश्ती खिलाड़ी है। एक गरीब परिवार की बेटी गांव में बने स्टेडियम में अभ्यास करके राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा दिखा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि राजबाला जॉर्डन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।



- अनिल कुमार, कुश्ती कोच, जिला खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed