फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhiwani DMEO team of Marketing Board imposed a fine of Rs 16,25900 on five shellers

Fatehabad News: मार्केटिंग बोर्ड के भिवानी डीएमईओ की टीम ने पांच शेलरों पर लगाया 16,25900 रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani DMEO team of Marketing Board imposed a fine of Rs 16,25900 on five shellers
रतिया। रतिया क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से राइस शेलरों में बड़े पैमाने पर मार्केटिंग फीस का सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इसी के चलते मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक को भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर की टीम को शनिवार दोपहर बाद शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में राइस मिलों में छापेमार कार्रवाई के लिए भेजना पड़ा। इस दौरान रतिया के कई राइस मिल में धान का रिकाॅर्ड सही नहीं मिलने पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सूचना मिली कि राइस शेलरों में धान की सीधी ट्राॅली उतारी जा रही है। इसी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है। टीम ने रतिया शहर व आसपास के गांवों में दबिश दी। टीम ने रतिया शहर स्थित एक मिल पर 7,35125 रुपये, जबकि दूसरे पर दो लाख रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के अन्य मिलों पर 3,10775 रुपये, एक अन्य राइस मिल पर 2,20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि उनकी टीम ने दबिश देकर रतिया में पांच शेलरों पर 16,25900 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रशासक को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मिल संचालकों द्वारा फसलों की सीधी खरीद कर विभाग को मार्केटिंग फीस का करोड़ों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है। उसके बाद उनकी अगुवाई में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव ने किया मोबाइल स्विच ऑफ
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करने से मिल संचालकों और मंडी व्यापारियों में खलबली मच गई। इसकी जानकारी लेने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू को फोन किया गया तो उन्होंने 10 मिनट बाद छापेमार कार्रवाई की जानकारी देने की बात कही। मगर बाद में कई बार कॉल किए जाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद फतेहाबाद डीएमईओ राहुल कुंडू से मामले की जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कार्रवाई की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं, इस मामले के बाद किसान संगठनों ने सोमवार को बैठक बुलाई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के आदेशों पर भिवानी के डीएमईओ के नेतृत्व में टीम द्वारा राइस मिलों पर छापे की कार्रवाई की गई है। मेरे पास अभी कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, एसडीएम, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed