{"_id":"647aeffb5d3f9098660eb029","slug":"bhattu-visit-of-panchayat-minister-in-fatehabad-more-than-500-people-gathered-for-protest-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पंचायत मंत्री का भट्टू दौरा, विरोध के लिए एकत्रित हुए 500 से ज्यादा लोग, मौके पर भारी बल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: पंचायत मंत्री का भट्टू दौरा, विरोध के लिए एकत्रित हुए 500 से ज्यादा लोग, मौके पर भारी बल मौजूद
Sat, 03 Jun 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:17 PM IST
सार
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू कलां ब्लॉक के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मंत्रियों व विधायकों के विरोध की घोषणा पहले ही की हुई है। पंचायत मंत्री भट्टू कलां के दो गांवों में आ रहे हैं, यहां पर उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भटटू क्षेत्र के दौरे पर संकट के बादल छा गए हैं। मंत्री का विरोध करने के लिए सरपंच एसोसिएशन के नेतृत्व में 500 से ज्यादा लोग पहुंच गए हैं। पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया का दावा है कि अगर पंचायत मंत्री भटटू क्षेत्र में आए तो उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। फिलहाल माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
ये हैं पंचायत मंत्री के कार्यक्रम
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पहले गांव मानावाली आएंगे। इसके बाद मॉडल टाउन भट्टू मंडी, फिर गांव दैयड़ में जनसमस्याएं सुनेंगे। भटटू मंडी में उनका अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके बाद मंत्री गांव अकांवाली और रात को 9 बजे गांव दमकौरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री का होगा कड़ा विरोध: पोटलिया
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू कलां ब्लॉक के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मंत्रियों व विधायकों के विरोध की घोषणा पहले ही की हुई है। पंचायत मंत्री भट्टू कलां के दो गांवों में आ रहे हैं, यहां पर उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पोटलिया ने कहा कि पंचायत मंत्री पहले भी सरपंचों के बारे में अनर्गल बातें कर चुके हैं, जिससे पूरे प्रदेश के सरपंच मंत्री का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर जिस प्रकार से सरकार ने लाठियां बरसाई थी, ऐसा ही स्वागत गांवों में उनका होगा। सरपंच अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार के हर नुमाइंदे का गांवों में जोरदार विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन