फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BEO recorded the statements of 17 teachers, the principal did not reach the school

बीइओ ने 17 शिक्षकों के बयान किए दर्ज, स्कूल नहीं पहुंची प्रिंसिपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BEO recorded the statements of 17 teachers, the principal did not reach the school
फतेहाबाद गांव दरियापुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए प्रिंसिपल और शिक्षकों के बीच हुए विवाद को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, प्रिंसिपल विजय और प्रिंसिपल नीलम जांच करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मौजूद स्कूल के सभी शिक्षकों के ब्यान दर्ज किए। करीब 17 शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं स्कूल प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए है। अब वीरवार को जांच कमेटी दोबारा स्कूल में जाएगी और प्रिंसिपल के बयान दर्ज करेगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद जांच रिपोर्ट कमेटी निदेशालय को भेजेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल में हुआ था विवाद
गांव दरियापुर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच विवाद हुआ था। मामले को लेकर शिक्षक ने डायल 112 टीम को सूचना दी थी। मौके पर दरियापुर चौकी पुलिस टीम भी पहुंची थी। मामले में शिक्षक ने आरोप लगाए थे कि स्कूल प्रिंसिपल और उनके पति ने दुर्व्यवहार किया था और मारपीट की कोशिश की गई। वहीं मामले में दरियापुर चौकी में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांव दरियापुर के सरकारी स्कूल में विवाद हुआ था, इसको लेकर कमेटी ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के ब्यान दर्ज किए है। प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने के कारण ब्यान दर्ज नहीं हो पाए है। उनके आने के बाद बयान दर्ज होंगे।
-सुरेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed