फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Before the start of the oxygen plant, water filled up to two feet in the civil hospital

ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से पहले नागरिक अस्पताल में दो फुट तक भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Before the start of the oxygen plant, water filled up to two feet in the civil hospital
नागरिक अस्पताल के बाहर जमा पानी। - फोटो : Fatehabad
ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से पहले पानी में डूब गया। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण नागरिक अस्पताल में डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया। हाल ही में ब्लड बैंक के पीछे लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में भी पानी भर गया। ऑक्सीजन प्लांट में लगाई गई मशीनों का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया। इसके अलावा बाहर भी डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया है।
विज्ञापन

मशीन में तकनीकी खराबी होने की आशंका है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वायरिंग तक पानी नहीं पहुंचा है। मशीन चलाने के बाद ही पता चल पाएगा। नागरिक अस्पताल परिसर में डेढ़ से दो फुट तक जलभराव हो गया। एंट्री गेट से लेकर परिसर के अंदर तक पानी इकट्ठा हो गया। यहां तक कि फ्लू क्लीनिक में भी पानी भर गया। ओपीडी काउंटर के अलावा दवा काउंटर के बाहर भी पानी भर गया। मरीजों ने पानी के बीच खड़े होकर दवाइयां ली।
विज्ञापन

इमरजेंसी के बाहर भरा पानी
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भी जलभराव हो गया। मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। यहां तक कि वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगों को भी पानी के अंदर से गुजरकर जाना पड़ा। अहत बात यह है कि बारिश के दौरान अस्पताल में जलभराव होता है लेकिन बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने निकासी के प्रबंध नहीं किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारिश ज्यादा होने के कारण अस्पताल में जलभराव हुआ है। कर्मचारी सुबह से ही पानी निकालने में जुटे है। ऑक्सीजन प्लांट के पार्किंग एरिया के पास भी पानी भरा है।

- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।

नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में भरा पानी।

नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में भरा पानी।- फोटो : Fatehabad

नागरिक अस्पताल में जलभराव के कारण ऑक्सीजन प्लांट में भरा पानी।

नागरिक अस्पताल में जलभराव के कारण ऑक्सीजन प्लांट में भरा पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed