फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Before making Ayushman card, now testing will be done under healthy Haryana campaign

Fatehabad News: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले अब निरोगी हरियाणा अभियान के तहत करवानी होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Before making Ayushman card, now testing will be done under healthy Haryana campaign
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चिरायु और निरोगी हरियाणा अभियान के लिए बनाया गया स्पेशल काउंटर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। निरोगी हरियाणा अभियान के तहत पात्र जांच करवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में स्पेशल डेस्क शुरू किया है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आने वाले पात्रों को निरोगी हरियाणा अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

चिरायु योजना में शामिल पात्रों को ही निरोगी हरियाणा अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान के तहत पात्रों के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। इसमें अलग-अलग छह कैटेगरी बनाई गई है। लेकिन पात्र जांच के लिए नहीं आ रहे है जबकि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्रों पर लाइन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग ने निरोगी हरियाणा काउंटर के साथ ही आयुष्मान मित्र केंद्र का काउंटर भी शुरू कर दिया है। यहां पर सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। सक्षम युवा सूची में पात्रों के नाम चेक करेंगे और इसके बाद इनका निरोगी हरियाणा अभियान के तहत चेकअप किया जाएगा। जिले में फिलहाल निरोगी हरियाणा अभियान के तहत फतेहाबाद और टोहाना में ही योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इन पात्रों के बनने हैं कार्ड
खंड परिवार सदस्य
भट्टूकलां 13,694 47,385
भूना 11,235 41,99
फतेहाबाद 20,628 74,258
जाखल 3,858 14,365
नागपुर 8,375 29,174
रतिया 9,923 36,271
टोहाना 11,977 45,821
शहरी क्षेत्र में इन पात्रों के बनने हैं कार्ड
शहर परिवार सदस्य
भूना 3,171 12,100
फतेहाबाद 5,846 21,573
जाखल 1205 4,675
रतिया 3,335 12,261
टोहाना 5,623 21,287
कोट
निरोगी हरियाणा अभियान के तहत पात्रों की जांच के लिए काउंटर शुरू किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आने वाले पात्रों का चेकअप किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में शामिल पात्रों की जांच हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed