फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Beauty of Devi Lal Chowk Park victim of negligence

देवीलाल चौक पार्क की सुंदरता लापरवाही की शिकार

Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Beauty of Devi Lal Chowk Park victim of negligence
बाहर लाखों का मार्बल, लेकिन अंदर हरियाली का कहीं नामोनिशां तक नहीं । - फोटो : Fatehabad
सालों पहले देवीलाल चौक को शहर के सबसे सुंदर चौक के रूप में माना जाता था। लेकिन समय बीतने के साथ साथ यह प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहा है। अब हालात ये हो गए हैं कि फव्वारों को बंद हुए सालों बीत गए और पार्कों की हरियाली भी लुप्त हो गई। कुछ माह पहले नगर परिषद अधिकारियों ने एक निजी बैंक के सहयोग से पार्क में पौधारोपण किया था, लेकिन वो पौधे भी उचित देखभाल न होने के चलते सूख चुके हैं। लावारिस पशु इसमें आम नजर आ जाएंगे। हालांकि अब नगर परिषद प्रधान नए टेंडर के साथ इस पार्क के जीर्णोद्धार की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अन्य पार्कों की तरह इसके चारों ओर भी मार्बल पत्थर लगाया गया है और एक साइड के फव्वारों को हटाकर इसमें बदलाव की तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन पार्क के अंदर हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। अंदर के हालात इस कदर बुरे हैं कि सालों से इस पार्क के अंदर और बाहर नगर परिषद प्रशासन ने सफाई तक नहीं करवाई है। इतना ही नहीं पार्क के अंदर भी जगह-जगह पेड़ों की टूटी टहनियां, पत्ते और अन्य कचरा पड़ा हुआ है लेकिन कोई सुध ही नहीं ले रहा है। पार्क में लावारिस पशु घूमते आम नजर आ जाएंगे, जिससे जगह जगह गंदगी बिखरी हुई है। ठेकेदार ने पार्कों के चारदीवारी पर मार्बल पत्थर तो चिपका दिया है, लेकिन पार्क की ग्रिल अभी तक गायब है। इतना ही नहीं पार्कों के अंदर सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। ठेकेदार की ओर से काम बीच में छोड़ने से मार्बल के टुकड़े पार्क के अंदर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

‘इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पौधों व सफाई आदि के लिए नगर परिषद के अधिकारियों से बात करेंगे और इसे दोबारा सुंदर बनाया जाएगा।’ -अनीता कुक्कड़, पार्षद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed