फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Beautification proposal for 12 squares of the city is ready, no executive engineer, JE, estimate stuck

Fatehabad News: शहर में 12 चौकों का सुंदरीकरण प्रस्ताव तैयार, कार्यकारी अभियंता न जेई, एस्टीमेट अटके

Tue, 18 Nov 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Beautification proposal for 12 squares of the city is ready, no executive engineer, JE, estimate stuck
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक के लिए बनाया गया डिजाइन सवाद
फतेहाबाद। शहर के 12 प्रमुख चौकों के सुंदरीकरण का प्रपोजल फिर अधर में है। नगर परिषद तीन वर्ष से इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, परंतु कार्यकारी अभियंता और जेई न होने के कारण एस्टीमेट तैयार ही नहीं हो पा रहे। लालबत्ती चौक और ताऊ देवीलाल मार्केट चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान भी इस बाधा से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


शहर की स्थिति यह है कि दो जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर आदेश जारी हो चुके हैं। कार्यकारी अभियंता लंबी छुट्टी पर हैं और जिनके पास अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था, वे भी अवकाश पर चले गए। ऐसे में नगर परिषद का तकनीकी ढांचा लगभग ठप पड़ा है, जबकि पार्षद कई बार सुंदरीकरण कार्य शुरू करने की मांग दोहरा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय में चार महीने बाद बुधवार को हाउस बैठक होगी। बैठक में पार्षदों से नए प्रस्ताव मांगे जाएंगे, साथ ही पुराने प्रस्तावों की समीक्षा भी होगी। विकास कार्यों में देरी के कारण पार्षदों ने हाल ही में धरना दिया था, जो भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हुआ। पार्षद 32 विकास कार्यों से संबंधित मांगों का पत्र पहले ही अधिकारियों को सौंप चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




--------

डिजाइन बने, पर कार्य प्रारंभ नहीं

नगर परिषद प्रशासन ने सभी 12 चौकों के प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर लिए हैं। इनमें प्रत्येक स्थान के अनुसार सुंदरीकरण के प्रस्ताव तय किए गए। लालबत्ती चौक पर स्टोन कनोपी लगाने का प्लान है। ताऊ देवीलाल मार्केट चौक के पास बैठने के लिए शेल्टर बनाने का प्रस्ताव तैयार है। तुलसीदास चौक पर आकर्षक लाइटें लगाने की योजना बनी हैं। डिजाइनों को प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है, परंतु तकनीकी अधिकारियों के अभाव में एस्टीमेट तैयार नहीं हो रहा, जिससे फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रहीं हैं।

--------

इन चौकों का होना है सुंदरीकरण

शहर में ताऊ देवीलाल मार्केट चौक, रविदास चौक, बाबा भागीरथ चौक, तुलसीदास चौक, वाल्मीकि चौक, परशुराम चौक, सैन चौक, अग्रसेन चौक और रेड लाइट चौक।

-----------

नगर आयुक्त पद में लगातार बदलाव

जिला नगर आयुक्त का कार्यभार वर्तमान में एडीसी अनुराग ढालिया के पास है। इससे पहले डीएमसी संजय बिश्नोई थे। अतिक्रमण अभियान के दौरान विवाद बढ़ने पर उनका कार्यभार तुरंत वापस लिया गया था। लगातार बदलाव से प्रशासनिक प्रक्रिया पर भी असर पड़ा है।

-----------

चौकों के सुंदरीकरण के बारे में कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन यहां पर जब तक तकनीकी अधिकारी नहीं होंगे तब तक काम नहीं होंगे। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।


-मोहन लाल नारंग, पार्षद

-

बुधवार को नगर परिषद में हाउस की बैठक है। इसमें विकास कार्याें पर चर्चा की जाएगी, अधिकारियों से चौकों के सुंदरीकरण के बारे में जवाब मांगा जाएगा।

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद

-

शहर के 12 चौकों के सुंदरीकरण का प्रपोजल तैयार है। इनके डिटेल एस्टीमेट बनाए जाने हैं। उच्च अधिकारियों से अनुमति के बाद एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed