फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   beat, women, lover, case, fatehabad

महिला ने प्रेमी व उसके रिश्तेदारों पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
beat, women, lover, case, fatehabad
रतिया। नहर कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रही महिला को उसके प्रेमी और अन्य रिश्तेदारों ने रस्सी से बांधकर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में रतिया सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन नहर कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय जमना देवी ने आरोप लगाया कि पिछले चार-पांच वर्ष से वह अपने प्रेमी मानसा निवासी रवि के साथ रह रही है और दोनों कपड़े बेचने का कार्य करते हैं। जमुना देवी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम उसका प्रेमी रवि अपनी माता सीतो भाई सागर व अन्य रिश्तेदारों के साथ मानसा से जीप पर सवार होकर उसके घर आए। जमुना का आरोप है कि रात को उसका प्रेमी रवि बाजार गया, वहां से शराब और नया चाकू खरीद कर घर आया। सभी ने खाना खाया और देर रात को कमरे में लगा टीवी ऊंची आवाज में चला लिया। इस दौरान रवि व उसके रिश्तेदारों ने उसे रस्सी के साथ बांध दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाल काटकर चाकू और कैंचियों से उस पर ताबड़तोड़ हमले किए गए। उसे काफी यातनाएं दी गई। किसी तरह वह उक्त लोगों के चुंगल से बचकर कमरे से बाहर निकली और ऊपर सोए किराएदारों को व अन्य लोगों को जगाया। उक्त लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया। जमुना देवी ने उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस घटना के बारे में शहर थाना में संपर्क किया तो थाने के मुंशी अमर सिंह ने बताया कि घायल जमुना देवी मामले को लेकर पुलिस के पास रुक्का आया है। पुलिस टीम महिला का बयान लेने गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed