फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Beat diabetes with a balanced diet and regular exercise

संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम से दें मधुमेह को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Beat diabetes with a balanced diet and regular exercise
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने पहुंची महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भागदौड़ भरी जिंदगी, खानपान की गलत हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है। गंभीर बीमारियों में शामिल मधुमेह का शिकार हो रहे है। एनसीडी के सर्वे में रोजाना 30 से 40 फीसदी लोग मधुमेह का शिकार मिल रहे हैं। ये ही नहीं बच्चे भी मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। पहले अधिक उम्र के लोगों में मधुमेह की पुष्टि होती थी लेकिन अब 10 से 12 प्रतिशत बच्चे भी मधुमेह रोग का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों में एनसीडी काउंटर शुरू कर रखे हैं, यहां पर 30 से अधिक उम्र के लोगों की बीपी और शुगर की जांच निशुल्क की जाती है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रोजाना 100 से 110 मरीजों की जांच हो रही है। इसमें 30 से 40 मरीज मधुमेह का शिकार मिल रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक व्यायाम और संतुलित खानपान से मधुमेह से बचा जा सकता है। इसके अलावा नियमित जांच भी सबसे जरूरी है। शारीरिक श्रम न करने, तनाव और ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति मधुमेह का शिकार हो जाता है। मधुमेह की मात्रा अधिक बढ़ से मरीजों में हार्ट अटैक होने का खतरा बन जाता है। संवाद
विज्ञापन

इसलिए बच्चे होते हैं मधुमेह का शिकार
टाइप वन बच्चों में होता है, इंसुलिन नहीं बनता, जिससे खून में ग्लुकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा परिवार में किसी को पहले से अगर मधुमेह होता है तो इससे बच्चों में होने का खतरा बन जाता है। इस तरह के बच्चे को इंसुलिन के इंजेक्शन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुुमेह के लक्षण
बार-बार पेशाब आना
ज्यादा प्यास लगना।
आंखों की रोशनी पर असर होना
कोई चोट या जख्म देरी से ठीक होना
कोट
एनसीडी काउंटर पर मरीजों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की जाती है। रोजाना करीब 30 से 40 मरीज मधुमेह का शिकार मिल रहे है।
- डॉ. गुंजन, कार्यकारी इंचार्ज, एनसीडी नागरिक अस्पताल
कोट
खानपान अच्छा न होना और सबसे बड़ी बात व्यायाम न करना मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ने का कारण है। बच्चे भी इसी कारण से इसका शिकार हो रहे है। मोटापा बढ़ रहा है और मधुमेह की चपेट में आ रहे है। अगर व्यायाम करें, तीन से चार किलोमीटर रोजाना पैदल चलें तो इस पर काबू किया जा सकता है। दिन में तीन समय खाने के बजाए उतने ही खाने को छह-सात बार खाएं। धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें।
- डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed