फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bdopl teenager missing for four days was found dead in canal

चार दिन से लापता किशोर का बडोपल नहर में मिला शव

Thu, 01 May 2014 12:27 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 01 May 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन

जल्लोपुर ढाणी से लापता 17 वर्षीय किशोर रणजीत उर्फ कालू का शव जिले के गांव बड़ोपल की नहर में मिला। पुलिस ने मृत किशोर के पिता देवी लाल की शिकायत पर गांव के वीरेंद्र पुत्र बंसी उसके भाई सुरेश और हिसार निवासी सुभाष सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

     
जांच अधिकारी साधू राम ने बताया कि गांव बड़ोपल की नहर में सोमवार देर रात किसी ने शव देखा। इसके बाद बड़ोपल पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी गई। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद उसकी पहचान रणजीत के रूप में हुई। परिजनों ने रणजीत का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने रणजीत के पिता की शिकायत पर हिसार के गीता कॉलोनी निवासी सुभाष और गांव जल्लोपुर निवासी वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों फरार हैं। बताया जाता है कि हिसार से जल्लोपुर आई किशोरी रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गई और उसने मृत किशोर रणजीत पर रेप का आरोप दोहराते हुए चिकित्सकों से मेडिकल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उक्त मामले की सूचना रतिया पुलिस को दी। चिकित्सक आकाशदीप ने बताया की उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही महिला चिकित्सक को बुलाकर मेडिकल करवाया जाएगा।

गांव में चर्चा थी कि रणजीत का हिसार से अपने फूफा के घर आई किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसी प्रकरण के चलते कुछ दिन पहले वीरेंद्र और सुरेश ने रणजीत की पिटाई भी कर दी थी। 27 अप्रैल को रणजीत खेत में पानी लगाने गया था लेकिन वापस लौट कर नहीं आया। रणजीत के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा मधुबन लैब में भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के तरीके का पता चल पाएगा। जब इस बारे में रतिया थानाध्यक्ष जुगल किशोर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़ी हिसार की किशोरी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। यह नाबालिग जल्लोपुर में अपनी बुआ के घर आई थी और उसके बाद यह घटनाक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed