{"_id":"65d99840649c6770030b8639","slug":"battery-theft-of-generator-of-oxygen-plant-of-tohana-civil-hospital-of-fatehabad-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: टोहाना नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चोरी, मरीजों पर गहरा सकता है संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: टोहाना नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चोरी, मरीजों पर गहरा सकता है संकट
Sat, 24 Feb 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:48 PM IST
सार
फतेहाबाद के टोहाना नागरिक अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर दोबारा चालू करने गया तो देखा कि जनरेटर की बैटरी गायब थी।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर की बैटरी कोई नामालूम व्यक्ति चुरा ले गया। ज्ञात रहे कि यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए लगाया गया था, जनरेटर की बैटरी चोरी होने के कारण ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन नहीं जनरेट हो पाएगी और इससे फिलहाल नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन बनने को लेकर भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत इलेक्टि्रशियन अनिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। उसने बताया कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। 19 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर चालू किया था। जब वह 22 फरवरी 2024 को ऑक्सीजन प्लांट का जनरेटर दोबारा चालू करने गया तो जनरेटर नहीं चला। जब वह जनरेटर के पास गया तो जनरेटर की बैटरी गायब थी। उसने इसकी जानकारी नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकरियों को दी।
विज्ञापन