{"_id":"67b37a27fcb2a9c6600c61f0","slug":"bathinda-team-will-check-blockage-of-sewerage-line-with-camera-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129481-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कैमरे से सीवरेज लाइन की रुकावट जांचेगी बठिंडा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कैमरे से सीवरेज लाइन की रुकावट जांचेगी बठिंडा की टीम
Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के अशोक नगर में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण फैली गंदगी
फतेहाबाद। शहर के अशोकनगर में भूना रोड पर करीब आठ माह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी है। जनस्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयास के बाद भी ओवरफ्लो की समस्या खत्म नहीं हो सकी। जनस्वास्थ्य विभाग पाइपलाइन में आई रुकावट को दूर नहीं कर पाया।
इस कारण अब जनस्वास्थ्य विभाग ने बठिंडा की एक एजेंसी से संपर्क किया है। ये एजेंसी कैमरे के जरिए पाइपलाइन में आई रुकावट जांचेगी। हालांकि इससे पहले विभाग ने एजेंसी से एस्टीमेट मांगा है। एजेंसी से एस्टीमेट मिलने के बाद विभाग निविदा प्रक्रिया शुरू करेगा।
अधिकारियों के मुताबिक इस काम के लिए कैमरे से जांच के साथ ही पाइपलाइन को खोलने के लिए सुपर सकर मशीनें लगाई जाएंगी। इस कार्य में 10 से 15 कर्मचारी भी लगेंगे। ऐसे में अधिक लागत आने के कारण विभाग ने एजेंसी से एस्टीमेट मांगा है।
विज्ञापन
अशोकनगरवासी कर चुके प्रदर्शन :
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सुलझाने के लिए पार्षदों के साथ अशोकनगर क्षेत्र के लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। कई लोग जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में धरना भी दे चुके हैं। अधिकारियों ने लोहड़ी तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन समस्या नहीं सुलझ सकी।
- पाइपों की सफाई न होने से आई दिक्कत :
वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुभाष का कहना है कि पाइपों की सफाई मशीनों से नहीं हुई है। इसी वजह से दिक्कत आई है। अगर मशीनों से समय रहते सफाई की जाती तो पांच साल तक ये समस्या नहीं आनी थी। अब लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका है।
समस्या का समाधान करवाने के प्रयास जारी हैं। एजेंसी की टीम मंगलवार को बठिंडा से आएगी। कैमरे से ब्लॉकेज को जांचा जाएगा। फिलहाल एजेंसी इस कार्य के लिए एस्टीमेट देगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।