फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bareilly's helper dies by drowning in canal

Fatehabad News: नहर में डूबकर बरेली के हेल्पर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bareilly's helper dies by drowning in canal
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में नहर में डूबने से हेल्पर की मौत हो गई। उसका शव कालीराणा हेड से बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली निवासी 19 वर्षीय विमल किशोर पुत्र रोशन लाल कैंटर पर हेल्पर था। चार दिन पहले वह यूपी से गन्ना लेने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र में आया था। गर्मी से बचने के लिए वह फतेहाबाद की काजलहेड़ी नहर ब्रांच में रुक गए। इसके बाद विमल नहाने के लिए नहर में उतर गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहर में बह गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर नहर में शव की तलाश की गई। बुधवार सुबह पुलिस ने कालीराणा हेड से विमल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed