फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Barala presented the statue of Dhanna Bhagat to CM Saini

Fatehabad News: मुख्यमंत्री नायब को धन्ना भगत का स्टैच्यू भेंट किया

Sun, 20 Apr 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Barala presented the statue of Dhanna Bhagat to CM Saini
मूर्तिकार सुनील धीमान द्वारा बना​ई धन्ना भगत की मूर्ति को सीएम नायब सैनी को देते सांसद सुभाष बर
टोहाना। जींद के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती मनाई गई। जिसके संयोजक टोहाना से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला रहे। कार्यक्रम के दौरान बराला ने सीएम नायब सैनी को संत धन्ना भगत का स्टैच्यू को भेंट किया।
विज्ञापन

इस स्टैच्यू को सुनील धीमान ने तीन दिन में तैयार किया। इससे पहले भी सुनील धीमान ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्टैच्यू बनाया था। जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया था। सुनील धीमान ने बताया कि वह नरवाना के गांव लोन के रहने वाले है तथा लंबे समय इस कार्य में लगे हुए है।
विज्ञापन

धीमान ने बताया कि स्टैच्यू के निर्माण का कार्य अपने रामनगर स्थित मकान में करते है। वे पिछले तीन दिन से इस स्टैच्यू को बनाने में जुटे थे। धीमान ने बताया कि धन्ना भगत के स्टैच्यू को अपनी कल्पना के आधार पर बनाया है, जिसमें उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाई है और ध्यान की मुद्रा में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमान ने बताया कि जब सांसद सुभाष बराला को यह स्टैच्यू दिया गया तो उन्होंने भी इस कार्य की प्रशंसा की है। सुनील ने बताया कि वे किसी भी महापुरुष या देवी देवता का स्टैच्यू बनाते है तो अपने पिता की मदद भी लेते है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed