फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bar Association team defeated Municipal Council by 18 runs

Fatehabad News: बार एसोसिएशन की टीम ने नगर परिषद को 18 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bar Association team defeated Municipal Council by 18 runs
क्रिकेट मैच विजेता अ​धिवक्ताओं की टीम। संवाद
टोहाना। बार एसोसिएशन टोहाना व नगर परिषद की टीम के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया गया। इस मैच में बार एसोसिएशन की टीम ने 18 रन से नगर परिषद की टीम को हरा दिया। अधिवक्ता दीपक मेहता ने बताया कि गांव डांगरा स्थित खेल मैदान हुए इस मैच में टॉस जीतकर नगर परिषद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए बार एसोसिएशन की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर परिषद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 153 रन ही बना पाई और 18 रनों से बार एसोसिएशन की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान दोनों टीमों ने मैच के सफल आयोजन पर एक दूसरे को बधाई दी। मेहता ने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से रजत व अंकित ने बहुत शानदार कैच लेकर मैच का रुख बदलने काम किया।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में दीपक सैनी को मैन ऑफ द मैच व करमा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। अधिवक्ता हिमांशु बजाज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वहीं रजन गिल और अंकित सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। रजत रंगा ने सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुनील कुमार, सुशील कुमार, जतनदीप, मोनू, रजत, जसविंद्र, दीपक, सुशील, शमशेर, मलकीत, रमनदीप, अभिषेक, अजय, अमन, कमल, अनुज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed