फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Banks gave loans to only 14 percent for employment

Fatehabad News: रोजगार के लिए बैंकों ने सिर्फ 14 फीसदी को दिया ऋण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banks gave loans to only 14 percent for employment
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय, जहां एनयूएलएम के तहत शाखा चल रही। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को रोजगार देकर उनका उत्थान करना चाहती है, लेकिन बैंक साथ नहीं दे रहे हैं। रोजगार के लिए लोग सरकार की स्कीमों के तहत लोन मांग रहे हैं लेकिन बैंक आनाकानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पिछले एक साल में लगाए गए कैंप के दौरान आए आवेदनों को लेकर सच्चाई सामने आई है। मात्र 14 फीसदी पात्रों को ही बैंकों ने लोन दिया है। अब प्रशासन अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत दोबारा कैंप लगाने की तैयारी कर रहा है जबकि पिछले तीन बार लगाए गए कैंप में आए आवेदन अब तक सिरे नहीं चढ़े है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पिछले करीब एक साल में तीन बार कैंप लगाए जा चुके है। इसमें उन परिवार को बुलाया गया है जिनकी आय 1.80 लाख से कम है। कैंप में आए लोगों को सरकार की स्कीमें बताकर रोजगार शुरू करने के लिए लोन देने के लिए आवेदन तक मांगे गए। अब तक विभाग के पास 5922 आवेदन आए। इसमें से 2323 आवेदनों को मंजूरी दी गई। 2161 आवेदन रद्द कर दिए गए। 839 लोगों को ही लोन दिया गया। वहीं सरकार की स्कीम के तहत डेयरी शुरू करने के लिए 5535 लोगों ने आवेदन किया। इसमें 2214 आवेदनों को मंजूरी मिली लेकिन 755 को ही लोन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

सरकार की इन स्कीमों के तहत मांगा गया लोन
डेयरी के लिए आए आवेदन
कुल आवेदन : 5535
मंजूर हुए : 2214
लोन दिया : 755
एनयूएलएम (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन)
कुल आवेदन : 54
मंजूर हुए : 27
रद्द हुए : 27
लोन दिया : 26
एनयूएलएम (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम)
कुल आवेदन : 88
मंजूर हुए : 7
रद्द हुए : 49
लोन दिया : 5
एचएसएफडीसी (हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम)
कुल आवेदन : 91
मंजूर हुए : 24
रद्द हुए : 63
लोन दिया : 24
एचडब्लयूडीसी (हरियाणा महिला विकास निगम)
कुल आवेदन : 154
मंजूर किए : 51
रद्द किए : 49
लोन दिया : 29
बैंको का तर्क, नहीं नियम कर रहे पूरे
वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि वह स्कीम के तहत लोन देने को तैयार हैं लेकिन आवेदनकर्ता नियम पूरे नहीं कर रहा है। डेयरी के लिए अगर किसी ने लोन के लिए आवेदन किया है तो उसके पास जगह नहीं है या फिर उसे पशु भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आवेदक
फतेहाबाद बीडीपीओ कार्यालय में कैंप लगाया गया था, यहां पर पत्नी ने बुटिक खोलने के लिए लोन को लेकर आवेदन किया था। लेकिन आज तक उसके पास कहीं से फोन तक नहीं आया है। जानकारी नहीं है कि कौन सा बैंक लोन देगा।
-मदन लाल, निवासी फतेहाबाद
रेहड़ी लगाने के लिए एनयूएलएम के तहत आवेदन किया था। बैंक के कई चक्कर लगा चुका हूं लेकिन बार-बार ये कहकर वापस भेज दिया जाता है कि विभाग की तरफ से मंजूरी नहीं आई है।

-कृष्ण कुमार, शक्ति नगर
कोट
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अब तक तीन बार कैंप लगाए जा चुके है। कैंप के दौरान अलग-अलग स्कीम बताकर उन्हें लोन के बारे में बताया जाता है। ये सही बात है कि अब तक जो लोन मंजूर हुए है उनमें से कम लोगों को मिला है। इसको लेकर बैंक के साथ-साथ संबंधित विभाग के साथ बैठक की जा रही है।
-राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
कोट
सरकार की अलग-अलग स्कीमों के तहत लोन के लिए जो आवेदन आए हैं उन पर नियम अनुसार प्रक्रिया चल रही है और लोन जारी भी किया जा रहा है।
- जसवंत सिंह, एलडीएम, जिला अग्रणी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed