फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bank took possession of Kothi in Agrasen Colony

Fatehabad News: अग्रसेन कॉलोनी में कोठी को बैंक ने अपने कब्जे में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bank took possession of Kothi in Agrasen Colony
फतेहाबाद। बैंक का लोन न चुका पाने पर शुक्रवार को बैंक के अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अग्रसेन कॉलोनी में स्थित एक कोठी को कब्जे में ले लिया। बैंक अब इस कोठी की नीलामी करके बैंक का लोन चुकता करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अग्रसेन कॉलोनी निवासी जगदीश ने पुनावाला पिन कोर्प से अपनी कोठी पर लोन लिया था। दो साल से वह लोन चुकता नहीं कर रहा था और उस पर बैंक की 45 लाख की देनदारी बन गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने जगदीश को आदेश दिए थे कि वह जनवरी 2023 तक बैंक को अगर पहली किश्त में 12 लाख 95 हजार रुपये भी दे देता है तो उसकी कोठी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन वह यह राशि भी नहीं चुका पाया। जगदीश यहां पर रिहायशी करके नहीं रह रहा था, बल्कि कोठी को गेस्ट हाउस बना रखा था। बैंक के रिकवरी अधिकारी कैप्टन रतन ने बताया कि ग्राहक को बार-बार नोटिस देने के बाद भी लोन चुकता नहीं हुआ। इसके बाद उपायुक्त को इसकी शिकायत की गई और उपायुक्त ने कोठी को बैंक के कब्जे में देने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी कोठी मालिक को दो-तीन बार लोन चुकता करने का समय दिया गया, लेकिन उसने लोन नहीं चुकाया। शुक्रवार को डीसी ने नायब तहसीलदार राजेश गर्ग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर कोठी पर बैंक का कब्जा दिलवाने के आदेश दिए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश गर्ग की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों ने कोठी पर अपना कब्जा ले लिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed