{"_id":"68e7f3bca12b508c1201012a","slug":"bank-manager-arrested-in-corruption-case-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: बैंक मैनेजर गिरफ्तार, लोन पास करवाने के एवज में मागी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: बैंक मैनेजर गिरफ्तार, लोन पास करवाने के एवज में मागी थी रिश्वत
Thu, 09 Oct 2025 11:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:11 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने वीरवार को नाढोड़ी गांव के किसान से लोन पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना के मैनेजर रामफल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी ने की कार्रवाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने वीरवार को नाढोड़ी गांव के किसान से लोन पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना के मैनेजर रामफल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।
नाढोड़ी निवासी किसान कृष्ण कुमार ने खेतों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए द फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना में छह लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि किसान ने लोन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं। इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा था। इसके बाद पीड़ित किसान ने बैंक मैनेजर से संपर्क साधा।
आरोप है कि मैनेजर ने किसान से लोन पास करने की एवज में 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। बाद में 35 हजार रुपये में बात तय हुई। किसान ने 20 हजार रुपये पहले दे दिए थे, जबकि शेष 15 हजार रुपये लोन पास होने के बाद देने की बात हुई थी। लोन तो पास हो गया, लेकिन रकम जारी करने में बैंक मैनेजर टालमटोल करता रहा। किसान ने हिसार एसीबी में शिकायत की।
विज्ञापन
वीरवार को एसीबी टीम ने किसान को 15 हजार रुपये देकर बैंक भेजा। किसान का बेटा भी उसके साथ था। जैसे ही किसान ने बैंक मैनेजर को रिश्वत की राशि सौंपी उसके बेटे ने बाहर आकर एसीबी टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने तुरंत बैंक में दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर हिसार ले गई। एसीबी टीम इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जाएगी।