फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bank consultant riding a bike died due to falling of tree

Fatehabad News: बारिश में जड़ से उखड़े पेड़ ने छीन ली बैंक जा रहे कर्मचारी की जिंदगी

Thu, 14 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bank consultant riding a bike died due to falling of tree
रोड पर गिरा पेड। संवाद
टोहाना। डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड से पहले मुख्य सड़क पर वीरवार सुबह दर्दनाक हादसे में बैंककर्मी विक्रम (28) की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब विक्रम बाइक पर सवार होकर से एसबीआई बैंक में ड्यूटी के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

गांव डांगरा निवासी विक्रम की करीब 7 साल पहले गुजरात में एसबीआई (स्टेट बैंक इंडिया) में सलाहकार के पद पर नौकरी लगी थी। विक्रम का एक बड़ा भाई है जबकि पत्नी गर्भवती है। कुछ समय पहले ही उसकी टोहाना की भूना रोड स्थित एसबीआई में तैनाती हुई थी। रोजाना की तरह विक्रम अपनी बाइक पर सवार होकर गांव डांगरा से बैंक जा रहा था। जब वह यूनिक मॉल के पास पहुंचा तो थोड़ा आगे निकलते ही कीकर का पेड़ उस पर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह पेड़ के नीचे से निकाला और निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। शहर पुलिस ने इत्तफाकिया की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जड़ से उखड़ा पेड़

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ने बताया कि सुबह से बारिश हो रही थी और हवा चल रही थी। जब विक्रम कीकर के पेड़ के पास गुजर रहा था तभी वह जड़ से उखड़ गया और उस पर गिर गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मिट्टी दलदली हो गई थी और पेड़ पहले से खोखला था। जिस कारण उसकी जड़ें कमजोर हो चुकी थी। टहनियों के कारण पेड़ ज्यादा ही भारी हो गया था। इस कारण से हवा चलते ही उखड़ गया और विक्रम पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

-

कई घंटों परेशान रहे वाहन

दूसरी तरफ पेड़ के कारण बिजली की तार टूट गई और रोड बाधित हो गया। मुख्य रोड होने कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम और वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 5 घंटे तक बिजली बाधित रही वहीं रोड को सुचारू होने में भी 5 घंटे के लगभग लग गए।


---

लोग बोले- विक्रम को खींच लाई हुणी

घटनास्थल पर मौजूद लोग चर्चा कर रहे थे कि मौत ऐसे भी आती है। लोगों के अनुसार विक्रम पहले रमेश डूल्ट वाली गाली से होकर बैंक जाता था। लेकिन वीरवार को उसने उक्त गली से न जाकर बस स्टैंड रोड से बैंक जाना उचित समझा। लोगों के अनुसार हुणी उसे इस रोड पर खींच लाई और विक्रम हादसे का शिकार हो गया। घर से निकलने के 20-25 मिनट बाद ही विक्रम के साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed